पंजाब में सड़क दुर्घटना, सैन्य अधिकारी सहित 4 मरे

होशियारपुर (पंजाब), 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। पंजाब के होशियारपुर जिले में शनिवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में एक सैन्य अधिकारी और उनकी पत्नी, बेटी तथा चालक की मौत हो गई। यह हादसा कार के दो ट्रकों के बीच में आ जाने की वजह से हुआ।

पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना माहिलपुर-चण्डीगढ़ मार्ग पर उस समय हुई जब सैन्य अधिकारी अपने परिजनों के साथ पठानकोट से चण्डीगढ़ जा रहे थे। अधिकारी की पहचान कर्नल डी.सी.दूबे के रूप में की गई है। दूबे की दूसरी बेटी भी अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "जिप्सी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। उसे जेपीसी मशीन की मदद से ट्रक से अलग किया गया। हम मृतकों की पहचान कर रहे हैं। मरने वालों में दूबे सहित उनकी पत्नी, बेटी और जिप्सी का चालक शामिल है।"

उन्होंने बताया कि दूबे की दूसरी बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत काफी गंभीर है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि हादसे के समय जिप्सी चालक सो रहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+