पाकिस्तान और चीन के बीच नया हवाई मार्ग शुरू
काशी कस्बा चीन के शियानझियांग आगर स्वायत्त क्षेत्र के टकलामकान रेगिस्तान में स्थित बड़ा व्यापारिक केंद्र है। यह चीन को यूरोप से जोड़ने वाले प्राचीन रेशम मार्ग पर स्थित है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक काशी प्रशासन के एक अधिकारी वांग योंगझी ने कहा कि शुक्रवार से शुरू हुई मालवाहक विमान सेवा सप्ताह में एक बार संचालित होगी बाद में इसे दैनिक किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि यह मार्ग शुरू होने से पाकिस्तान और चीन के वाणिज्यिक संबंधों में वृद्धि होगी और दोनों देशों के लोगों को फायदा मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications