दिल्ली में इस मौसम का सबसे ठंडा दिन
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से तीन डिग्री नीचे था। अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।"
अधिकारी ने बताया कि सुबह थोड़ी धुंध छायी रही लेकिन दिन में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। अधिकतम आद्र्रता 89 फीसदी तथा न्यूनतम आद्र्रता 37 फीसदी दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications