अर्जेटीना में मिलीं हजारों साल पुरानी मानव हड्डियां
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार ब्यूनस आयर्स से 375 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में सैंटा फी प्रांत के वेनाडो ट्यूट्रे कस्बे में स्थित झील के किनारे मानव कंकाल के अवशेषों के अलावा गुआनकोस जानवर के 7,000 साल पुराने अवशेष और 1,500 से 2,300 वर्ष पुराने मिट्टी के बर्तन मिले हैं।
रोसारियो विश्वविद्यालय के मानवविज्ञानियों ने इन अवशेषों की खोज वर्ष 2003 में की थी लेकिन तब इनकी प्राचीनता का सही अनुमान नहीं लगाया गया था।
अमेरिका के एरिजोना की प्रयोगशाला में इन अवशेषों का अध्ययन किया गया है जिससे इस बात का पता चला कि यह अवशेष अर्जेटीना के पुरातत्वविदों द्वारा लगाए गए अनुमान से कहीं ज्यादा पुराने हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications