उप्र में अग्निकांड में 5 बच्चों की मौत
पुलिस के मुताबिक मरने वाले बच्चों की उम्र 12 से 14 साल के बीच है। पुलिस ने बताया कि यह हादसा देर शुक्रवार को अलीगढ़ के पाला साहिबाबाद इलाके में एक रिक्शाचालक के घर में हुआ।
जिले के पुलिस अधीक्षक मान सिंह ने बताया, "मरने वालों में चार लड़के तथा एक लड़की शामिल हैं। हादसे के वक्त सभी घर के अंदर सो रहे थे और उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।"
सिंह ने बताया कि पति और पत्नी अलग कमरे में सो रहे थे जिन्हें आग लगने के बाद किसी तरह से बचा लिया गया।
सिंह के मुताबिक प्राथमिक जानकारी से पता चला है कि आग मोमबत्ती या फिर लैंप से लगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications