पुतिन साज छेड़ा, गाया अंग्रेजी तराना
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक शुक्रवार को आयोजित इस चैरिटी कार्यक्रम में पुतिन ने कई प्रसिद्ध कलाकारों के साथ प्रस्तुति दी।
रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर आईस पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में शैरॉन स्टोन, केविन कॉस्टनर, मोनिका बेलुसी, विंसेंट कैसल, गोल्डी हॉन, कर्ट रसेल, पॉल एंका, मिकी राउरके, एलेन डीलोन, ओर्लेन मुटी, इन्ग्रिड और गेरार्ड डीपार्डियू जैसी हस्तियां शामिल हुईं।
कार्यक्रम में पुतिन ने पियानो बजाया और रूसी गीत 'फ्रॉम व्हेयर डज द मदरलैंड बिगिन' गाया।
कार्यक्रम से इकट्ठा हुआ धन कैंसर केंद्रों को उपकरण और दवाएं खरीदने के लिए दान में दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications