अफगानिस्तान में अगवा 18 लोग मुक्त
काबुल, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में अगवा किए गए 18 लोगों को उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और अफगानी सुरक्षा बलों की मदद से मुक्त करा लिया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक प्रांतीय पुलिस प्रमुख अब्दुल हकीम इसाकजई ने कहा कि सैनिकों ने गुरुवार को अगवा किए गए 18 लोगों को शुक्रवार को रिहा करा लिया। ये सभी लोग सुरक्षित हैं।
उन्होंने कहा कि अभी अपहरणकर्ताओं की पहचान नहीं हो पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications