आस्ट्रिया में क्रोएशिया के पूर्व प्रधानमंत्री गिरफ्तार
विएना, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। क्रोएशिया के फरार पूर्व प्रधानमंत्री इवो सैनेडर को देश छोड़ने के एक दिन बाद शुक्रवार को आस्ट्रिया में गिरफ्तार कर लिया गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक आस्ट्रिया के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता माइकल गिरार्डी ने कहा, "उन्हें सैल्जबर्ग प्रांत में शाम को करीब चार बजे गिरफ्तार कर लिया गया।"
क्रोएशिया की संसद द्वारा उनके विशेषाधिकार खत्म किए जाने के एक घंटे बाद ही वह देश छोड़कर भाग गए थे। विशेषाधिकार खत्म होने से उनकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया था।
स्थानीय लोक अभियोजन पक्ष की प्रवक्ता ने कहा कि सैनेडर को सैल्जबर्ग कस्बे की जेल भेज दिया गया है और उनके प्रत्यर्पण पर विचार किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications