अमेरिका के विशेष दूत हॉलब्रुक अस्पताल में भर्ती
वाशिंगटन, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अमेरिका के विशेष दूत रिचर्ड हॉलब्रुक को शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता फिलिप क्राउले ने कहा कि विदेश विभाग के कार्यालय की सातवीं मंजिल में कामकाज निबटा रहे 69 वर्षीय हॉलब्रुक की तबियत अचानाक बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने हॉलब्रुक की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी लेकिन उन्होंने केवल इतना कहा कि प्रमुख राजनयिक को स्वास्थ्य लाभ के लिए अस्पताल में रखा गया है।
ओबामा प्रशासन ने हॉलब्रुक को 22 जनवरी 2009 को पाकिस्तान और अफगानिस्तान का विशेष दूत नियुक्त किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications