जोर्डन में फुटबाल मैच के दौरान हिंसा में 150 घायल
अम्मान, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। जोर्डन में दो मशहूर फुटबाल क्लबों के बीच किंग अब्दुल्लाह स्टेडियम में हुए फुटबाल मैच के दौरान हिंसक भिडंत होने से 25 पुलिस अधिकारियों सहित लगभग 150 लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पेट्रा न्यूज एजेंसी ने बताया कि घायलों में अधिकांश लोगों को देर शाम तक छोड़ दिया जाएगा लेकिन 11 लोगों की हालत नाजुक होने की वजह से अभी अस्प्ताल में ही रखा जाएगा।
सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा किंग अब्दुल्लाह स्टेडियम में दो क्लबों के बीच हुए फुटबाल मैच के दौरान हुआ।
अयमान सफादी ने कहा, "सरकार इस मामले की जांच करेगी और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications