'आजादी' सम्बंधी बयान पर मंत्री को नोटिस!
सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने शुक्रवार को मंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी किया। पार्टी ने गत पांच दिसम्बर को कश्मीर पर उनके द्वारा की गई टिप्पणी और उसके संदर्भ के बारे में सफाई देने के लिए कहा है।
ज्ञात हो कि शर्मा ने कठुआ जिले में बानी के एक दूरदराज इलाके में पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए कहा था, "घाटी के लोग आजादी चाहते हैं, उन्हें आजादी मिलनी चाहिए। जबकि लद्दाख को केंद्रशासित राज्य और जम्मू को राज्य का दर्जा मिलना चाहिए।"
शर्मा हालांकि बाद में अपने बयान पर बचाव की मुद्रा में आ गए। वहीं राज्य कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। शर्मा ने पांच दिसम्बर को सोज की उपस्थिति में बयान दिया था।
उधर, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने का संकेत दिया। उन्होंने कहा, "शाम लाल शर्मा के बयान और उसके संदर्भ की जांच की जा रही है।"
उल्लेखनीय है कि शर्मा के बयान ने राज्य में सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन के लिए काफी मुश्किल पैदा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications