तालिबानियों की धमकी पर अमेरिकी राजनयिक स्वदेश लौटी
इस्लामाबाद, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पेशावर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में महावाणिज्य दूत एलिजाबेथ रड ने तालिबानी आतंकवादियों की धमकी के बाद पाकिस्तान में काम करने से इंकार कर दिया और वह वाशिंगटन लौट गईं।
अखबार 'डेली एक्सप्रेस' ने यह जानकारी शनिवार को दी। अखबार के अनुसार तालिबानी आतंकवादियों से धमकी मिलने के बाद से वह तनाव में थीं।
पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत खबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर पिछले पांच साल से आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित रही है।
इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता अलबटरे रॉड्रिग्ज ने भी रड की वापसी की पुष्टि की है और कहा कि वह तीन दिन पूर्व लौट गइर्ं। उन्होंने हालांकि कहा कि वह व्यक्तिगत कारणों से वापस गई हैं।
खबर पख्तूनख्वा के सूचना मंत्री इफ्तिखार हुसैन ने भी इस बात को खारिज किया है कि वह किसी धमकी के कारण वापस लौटी हैं। उन्होंने कहा कि उनमें बीच अच्छी बातचीत होती थी। उन्होंने कभी भी इस तरह की शिकायत नहीं की।
इस बीच पेशावर में अमेरिकी राजनीतिक दूत को महावाणिज्य दूत का भी अस्थाई कार्यभार दिया गया है। नए महावाणिज्य दूत की नियुक्ति अगले कुछ दिनों में होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications