उप्र में जाली नोट के साथ 2 गिरफ्तार
पुलिस ने रविवार को बताया कि 33 साल के मोहम्मद नरुल इस्लाम और 24 साल के शमिमुल को कीरतपुर कस्बे से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।
पुलिस निरीक्षक शोएब खान ने पत्रकारों से बताया, "प्रारंभिक छानबीन से पता चला है कि दोनों बांग्लादेश के एक गिरोह के लिए काम करते हैं। उनको उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश में जाली नोट बांटने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।"
उन्होंने बताया, "दोनों पिछले चार साल से अवैध कारोबार में लगे हुए थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications