चीन में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में 5.1 प्रतिशत की वृद्धि
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टेटिक्स (एनबीएस ) ने कहा कि अक्टूबर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 4.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
नवम्बर में खाद्य पदार्थो की कीमतों में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 11.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि अक्टूबर में यह वृद्धि 10.1 प्रतिशत थी।
एनबीएस के प्रवक्ता शेन लियुन ने कहा, "नवम्बर में कीमतों में लोगों के अनुमान से ज्यादा वृद्धि हुई है।" उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थो और हाउसिंग क्षेत्र की लागत बढ़ने से महंगाई में वृद्धि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications