गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए 'मैथ एंड मनी सेंस एजुकेशनल किट'

यह किट तीन से छह साल तक के बच्चों में जहां गणित की साधारण बुद्धि का विकास करने में मदद करेगी, वहीं पैसे का हिसाब-किताब लगाने और इसे खर्च करने और बचाने की बुद्धि का भी विकास करेगी।

दिल्ली के लोटस टेम्पल परिसर में एक मनोरंजक कार्यक्रम में करीब 150 बच्चों के बीच किट बांटी गई। टेलीविजन चैनल पोगो और कार्टून नेटवर्क पर आने वाले बच्चों के लोकप्रिय कार्यक्रम 'गली-गली सिमसिम' के दो किरदारों 'चमकी' और 'गुगली' ने मनोरंजक तरीके से पूरे कार्यक्रम का संचालन किया और 'गली-गली सिमसिम' का एक एपीसोड 'पैसा कहां गया' पेश किया।

'मैथ एंड मनी सेंस एजुकेशनल किट' में दी गई सामग्री का उपयोग बच्चे खेलने में कर सकते हैं। वे इसके सहयोग से खेल-खेल में एक छोटी सी दुकान लगा सकते हैं और बेचने के लिए अलग-अलग फलों की ढेर सारी तस्वीरें सजा लेते हैं, जिस पर उनकी कीमतें लिखी हुई हैं। इस किट में अलग-अलग मूल्य के नकली सिक्के रखे हुए हैं, जिनका उपयोग तस्वीर रूपी फलों की खरीदारी में किया जा सकता है।

'गली-गली सिमसिम' को सहयोग करने वाली एक संस्था 'माइकेल एंड सूजैन डेल फाउंडेशन' की मोना सिंह ने कहा कि यह किट देश के छह शहरों के 2000 बालवाड़ी केंद्रों पर वितरित की जाएगी। ये श्हर हैं-अहमदाबाद, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और मुम्बई। इस किट का उपयोग शैक्षणिक गतिविधियों के लिए किया जाएगा।

इस मौके पर 'गली-गली सिमसिम' की कार्यकारी निदेशक साश्वती बनर्जी ने कहा, "हमारा मानना है कि एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए अत्यधिक छोटे बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। उनकी शिक्षा के लिए जरूरी है कि हम सही उपकरणों का भी विकास करें। इस किट का विकास शिक्षा को रुचिकर बनाने और व्यावहारिक समझ के विकास के लिए किया गया है।"

'मैथ एंड मनी सेंस किट' के प्रायोजक एचएसबीसी इंडिया की 'कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी' प्रमुख मालिनी थडानी ने कहा कि इस किट से खेल-खेल में मिलने वाला ज्ञान बच्चों को भविष्य में जिम्मेदारीपूर्वक वित्तीय फैसले लेने में मदद करेगा।

'गली-गली सिमसिम' संस्था अत्यधिक छोटे और खास तौर से गरीब बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए काम करती है। यह बच्चों के लिए रोचक शैक्षणिक सामग्री तैयार करती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+