12वीं मंजिल से गिरकर भी सुरक्षित रही महिला
समाचार पत्र 'स्ट्रेट्स टाइम्स' के अनुसार शुक्रवार को मकान मालिक से कहासुनी के दौरान 26 वर्षीय झू झी हुई घर की बॉलकनी से स्विमिंग पूल में गिर पड़ी थी।
रिपोर्ट के अनुसार स्विमिंग पूल में 0.5 और 1.35 मीटर गहरा ही पानी था। झू को हल्की चोटें आई हैं।
कहासुनी के दौरान इमारत से कूदने की धमकी देने के कारण झू को खुदकुशी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
सिंगापुर में आत्महत्या कानूनन अपराध माना जाता है और एक साल के कैद या जुर्माने का प्रावधान है।
चीन के शैनडोंग प्रांत से सिंगापुर आई झू ने आत्महत्या के प्रयास से इंकार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications