कनाडा में भारतीय महिला की हत्या के मामले में फैसला जल्द
वैंकूवर, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। कनाडा में भारतीय मूल के एक व्यक्तिद्वारा कथित तौर पर अपनी गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या करने और उसके शव को जलाने वाले एक सनसनीखेज मामले में बचाव व अभियोजन पक्ष के वकीलों ने शुक्रवार को बहस पूरी कर ली।
38 वर्षीय पूर्व शिक्षक मुख्तियार सिंह पंघाली पर वैंकूवर के सूरी में अक्टूबर 2006 में अपनी पत्नी मंजीत पंघाली की हत्या करने और उसके शव को जलाने के संगीन आरोप हैं।
चार महीने की गर्भवती मंजीत 18 अक्टूबर 2006 को लापता हो गई थीं। कहा जा रहा था कि दोनों पति-पत्नी में कुछ दिनों से अनबन चल रही थी।
मनजीत योग कक्षा में गई थी और बाद में घर नहीं लौटी। उसकी कार भी सड़क किनारे मिली थी। एक हफ्ते बाद मनजीत का जला हुआ शव बरामद हुआ था।
संदेह के तौर पर मुख्तियार और साथ में रहने वाले उसके बहनोई सुखविंदर को गिरफ्तार किया गया।
अभियोजन पक्ष के वकील के मुताबिक योग की कक्षा से लौटते वक्त मुख्तियार ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को जला दिया था। मंजीत के लापता होने के 26 घ्ांटे बाद पुलिस को उसकी हत्या की जानकारी मिली थी।
वकील डेनिस मूर ने कहा, "धोखे से हत्या करने की तस्वीर साफ है।" हत्या के तुरंत बाद मुख्तियार के व्यवहार में आए बदलाव देखे जा सकते हैं।
उन्होंने कहा, "मुख्तियार ने सबूत छिपाने के लिए पत्नी के शव को जलाने की कोशिश की।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications