गोवा अग्निशमन विभाग में शामिल होंगी महिलाएं
गोवा में औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले मजदूरों के लिए भी आग पर काबू पाने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करना भी अनिवार्य किया जा सकता है।
राज्य के मुख्य सचिव संजय श्रीवास्तव ने पणजी में संवाददाताओं को बताया कि अप्रैल 2011 से गोवा अग्नि एवं आपातकालीन सेवा (जीएफईएस) विभाग में महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा।
श्रीवास्तव ने कहा, "हम केवल भर्तियों में संशोधन करने की तैयारी करने जा रहे हैं जिसके बाद अग्निशमन विभाग में महिलाओं की नियुक्ति की मंजूरी मिल जाएगी।"
राज्य के गृहमंत्री रवि नाइक ने भी कहा कि आग बुझाने का प्रशिक्षण ऐसे लोगों के लिए अनिवार्य किया जाएगा जो औद्योगिक इकाइयों में काम करते हैं।
नाइक ने कहा, "इससे आपातकालीन परिस्थितियों में मदद मिलेगी। अग्निशम दल के पहुंचने तक आग बुझाने के लिए वे बुनियादी चीजों का सहारा लेकर आग को काबू में कर सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications