अफ्रीकी मूल वालों के खिलाफ नस्लवाद खत्म हो : मून
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 'अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय वर्ष' की शुरूआत करते हुए मून ने यह बयान दिया। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अफ्रीकी मूल के लोगों की संस्कृति और विरासत के प्रति जागरुकता और सम्मान के लिए इस वर्ष की घोषिणा की है।
महासचिव ने समाज के राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक विकास में अफ्रीकी मूल के लोगों के योगदान को पुरुस्कृत किए जाने के इस प्रयास की सराहना की।
साथ ही उन्होंने कहा कि अफ्रीकी मूल के लोग नस्लवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
मून ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अफ्रीकी मूल के लोगों का समाज की मुख्यधारा में एकीकरण और निर्णय प्रक्रिया के सभी क्षेत्रों में उनकी पूर्ण हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications