'मेरे बेटे के नाम की सुपारी लेने वाला अब तक फरार'
नाइक ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पुलिस अभी तक जोएबॉय लोपेज को तलाश रही है। लोपेज ने नाइक के बेटे रॉय नाइक की सितम्बर में हत्या करने की कथित सुपारी ली थी।
नाइक ने कहा, "पुलिस अभी तक उसकी तलाश में है। वह गोवा में नहीं है। मुम्बई और अन्य हिस्सों में उसके सम्भावित ठिकानों पर उसे तलाशा जा रहा है।"
ज्ञात हो कि ब्रिटिश पर्यटक फियोना मैकियोन ने रॉय पर गोवा के कुख्यात ड्रग माफिया का एक हिस्सा होने का अरोप लगाया है। फियोना की बेटी स्कार्लेट कीलिंग के साथ 2008 में गोवा तट पर बलात्कार किया गया था और उसकी हत्या कर दी गई थी।
स्विडिश मॉडल लकी फार्महाउस और एक इजरायली ड्रग तस्कर की पूर्व महिला मित्र ने भी रॉय पर इसी तरह के आरोप लगाए हैं।
नाइक ने कहा, "पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) तलाशी अभियान की निगरानी कर रहे हैं।"
इस वर्ष सितम्बर में पुलिस ने दावा किया था कि चोरी के आरोप में गिरफ्तार माइकल फर्नाडीज ने उसे बताया था कि जोएबॉय ने रॉय की हत्या की सुपारी ली थी। हालांकि पुलिस यह नहीं बता पाई है कि इस सुपारी के पीछे क्या वजह थी और सुपारी किसने दी थी।
उसके बाद राज्य सुरक्षा समीक्षा बोर्ड ने नाइक और उनके बेटों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications