श्रीनगर में इस मौसम का सबसे ठंडा दिन
मौसम विभाग के अधिकारी एल.के.पंडिता ने बताया कि लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 16 डिग्री सेल्सियस नीचे तथा कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
पंडिता ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम जिले में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
श्रीनगर में मशहूर डल झील सहित घाटी में मौजूद सभी छोटे जलाशयों में भी पानी बर्फ में तब्दील हो जा रहा है।
मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि अगले 48 घंटों के दौरान घाटी में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।
कश्मीर में गांदेरबल जिले के 65 वर्षीय शिक्षक मास्टर हबीबुल्लाह ने कहा, "मेरे बचपन के दिनों में आज से ज्यादा ठंड होती थी। तब घरों की छतों पर बर्फ के बड़े-बड़े टुकड़े जमा हो जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं दिखता। जलवायु परिवर्तन या फिर जो भी इसका कारण हो लेकिन अब निश्चित तौर पर पहले की तुलना में कम ठंड पड़ती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सार्विस।


Click it and Unblock the Notifications