सौराष्ट्र क्षेत्र में 13 मछुआरों सहित 2 पाकिस्तानी नाव जब्त
तट रक्षक वाहिनी के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी नाव भारतीय जल क्षेत्र में पाए गए। इन नावों पर सवार मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें पूछताछ के लिए ओखा ले जाया जा रहा है।
ज्ञात हो कि इसी हफ्ते खुद को मछुआरा बताने वाले छह अन्य पाकिस्तानी नागरिकों को सीमा सुरक्षा बल ने गुजरात के कच्छ जिले में लखपत के निकट गिरफ्तार किए थे। इन पाकिस्तानियों का कहना है कि राह भटककर वह भारतीय क्षेत्र में आ पहुंचे। उनकी नाव भी जब्त कर ली गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications