लिउ को रिहा करे चीन : ओबामा
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के मुताबिक ओबामा ने हालांकि कहा कि वह चीन के लाखों लोगों को गरीबी से मुक्त कराने के प्रयासों की सराहना करते हैं, जो मानवाधिकार का महत्वपूर्ण घटक है।
अपने एक जारी बयान में उन्होंने कहा, "लेकिन लिउ हमें याद दिलाते हैं कि मानव की मर्यादा लोकतंत्र, मुक्त समाज और कानून के शासन पर भी निर्भर करती है।"
ओबामा ने कहा कि लिउ को जितना जल्दी हो सके जेल से रिहा किया जाना चाहिए।
शांति के लिए वर्ष 2009 का नोबेल पुरस्कार पाने वाले ओबामा ने कहा, "नोबेल पुरस्कार के लिए लिउ मुझसे ज्यादा योग्य हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications