लम्बी दूरी की रेलगाड़ियों में होगा महिला डिब्बा
राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में अहमद ने बताया कि लम्बी दूरी की अधिकांश गाड़ियों में सामान एवं गार्ड के सवारी डिब्बे (एसएलआर) में महिलाओं के लिए द्वितीय श्रेणी का स्थान निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा, लम्बी दूरी की गाड़ियों में महिलाओं के लिए स्थान भी मुहैया कराया गया है। मेल एक्सप्रेस गाड़ियों में महिलाओं के लिए शयनयान श्रेणी में आरक्षण कोटा रहेगा। शयनयान, एसी 3 टियर और वातानुकूल 2 टियर (2 एसी) श्रेणियों में वरिष्ठ नागरिकों, 45 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिला यात्रियों, अकेली यात्रा कर रही गर्भवती महिलाओं के लिए दो निचली बर्थ का मिश्रित कोटा रहेगा।
अहमद ने कहा कि रेलवे ने छह गलियारों के लिए पूर्व व्यवहार्यता अध्ययन करने का निश्चय किया है, जिसमें से पुणे-मुम्बई-अहमदाबाद गलियारे के लिए अध्ययन पूरा कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications