ये यहूदियों-मुसलमानों के बीच झगड़ा नहीं: इसराइली राजदूत

ये यहूदियों-मुसलमानों के बीच झगड़ा नहीं: इसराइली राजदूत

नारायण बारेठ

बीबीसी संवाददाता, जयपुर

भारत में इसराइली राजदूत मार्क सोफ़ेर ने कहा है कि पश्चिम एशिया में विवाद यहूदियों और मुसलमानों के बीच झगडा नहीं है.

कृषि के क्षेत्र में इसराइल और भारत के बीच सहयोग पर एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सोफ़ेर ने जयपुर में सवांददाताओ से बातचीत में ये विचार व्यक्त किए हैं.

सोफ़ेर ने कहा, "मुसलमान तो हमारे भाई हैं. आपको मालूम है इसराइल में 20 फ़ीसद मुसलमान हैं,भारत से भी ज्यादा..."

उनका कहना था, "...जैसे दक्षिण एशिया में भारत और पाकिस्तान में धार्मिक आधार पर कोई विवाद नहीं है...ये कोई हिंदुओं और मुसलमानों का झगडा नहीं है. ये दो देशों के बीच विचारो में असहमति और मत-भिन्नता की वजह से है. ठीक यही बात मध्य एशिया में है."

उनका कहना है कि अजमेर की पवित्र दरगाह में इबादत करना उनकी जिंदगी का सबसे सुखद अनुभव था.

उन्होंने कहा कि यदि उन्हें मौक़ा मिला तो वे फिर ऐसे पवित्र स्थान पर जाना चाहेंगे. इसराइल के राजदूत ने चार माह पहले सूफ़ी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में ज़ियारत की थी.

वे ऐसा करने वाले इसराइल के अब तक से सबसे बड़े अधिकारी थे. उन्होंने कहा था कि उन्होंने दरगाह में अमन के लिए दुआ की थी. उन्होंने कहा कि उनकी दरगाह में ज़ियारत को इसराइल क्या, हर जगह बहुत ही सकारात्मक भाव से लिया गया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+