कुरैशी को दिल्ली भेजने को लेकर पाक असमंजस में
ब्रसेल्स, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के साथ बातचीत की प्रक्रिया दोबारा शुरू करने के लिए विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा के दिल्ली आने के न्योते पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी असमंजस में हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 26 नवंबर 2008 को मुम्बई में हुए आतंकी हमलों के बाद दोनों देशों के बीच रुकी बातचीत की प्रक्रिया दोबारा शुरू करने के लिए भारत ने 'बिल्कुल स्पष्ट' कर दिया है कि कुरैशी का नई दिल्ली में 'स्वागत' किया जाएगा।
भारत और यूरोपीय संघ सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां पहुंचे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ आए शीर्ष अधिकारियों ने बताया, "हमने बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि हम कुरैशी का स्वागत करेंगे। विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा ने उन्हें नई दिल्ली आने का न्योता दिया है। कई स्थानों पर इस सिलसिले में हमारी वार्ता हो चुकी है।"
सूत्रों ने हालांकि, कहा कि भारत को 'उम्मीद है कि पाकिस्तान 26 नवंबर 2008 को मुम्बई पर हमलों में शामिल आतंकवादियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए कदम उठाएगा।'
सूत्रों ने बताया कि कुरैशी की भारत यात्रा को लेकर पाकिस्तान से अलग-अलग बातें सुनने को मिल रही हैं।
सूत्रों ने कहा, "पाकिस्तान सरकार में कुछ लोगों का कहना है कि सार्थक परिणाम की उम्मीद होने पर ही कुरैशी भारत की यात्रा करेंगे। वहीं कुछ ने कहा है कि विदेश मंत्री भारत जाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications