नौसेना प्रमुख निर्मल वर्मा श्रीलंका के दौरे पर
एडमिरल वर्मा के अलावा समारोह में आस्ट्रेलिया नौसेना, पाकिस्तान नौसेना, बांग्लादेश नौसेना, यूएई नौसेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के प्रमुख भी भाग ले रहे हैं। चार दिनों तक चलने वाले समारोहों में समुद्री मुद्दों पर आधारित एक विचार गोष्ठी, नौकाचालन प्रतियोगिता और विभिन्न प्रतिभागियों के बीच वार्ता की जाएगी।
भारतीय नौसेना के श्रीलंकाई नौसेना के साथ अच्छे संबंध हैं। भारतीय नौसेना ने इस संबंध को और मजबूत बनाने के लिए श्रीलंकाई नौसेना की क्षमता बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है।
भारत सरकार ने इस प्रयास के लिए 10 करोड़ डॉलर के ऋण की पेशकश की है।
उल्लेखनीय है कि भारत ने श्रीलंकाई नौसेना को एक ऑफ शोर पेट्रोल वेसल (ओपीवी) उपहार में दिया था, इसे अब एसएलएन सायरा के रूप में संचालित किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications