इस्पात संयंत्र की स्थापना पर सहमति बनी
नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। इस्पात मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनी, एनएमडीसी लिमिटेड और रूस की इस्पात और खनन कंपनी ओजेएससी सवेर्सटाल ने भारत में इस्पात संयंत्र की स्थापना के लिए शुक्रवार को सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
सहमति पत्र पर एनएमडीसी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक राणा सोम और सेवर्सटाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अलेक्सेई ए. मोर्डाशोव ने हस्ताक्षर किए। केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह, इस्पात राज्यमंत्री ए़ साई प्रताप, भारत में रूसी संघ के राजदूत अलेक्जेंडर एम़.के. कडाकिन और इस्पात मंत्रालय में सचिव पी़ क़े मिश्र भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
वीरभद्र सिंह ने कहा कि यह सहमति पत्र न सिर्फ दो कंपनियों के बीच सहयोग को दर्शाता है, बल्कि भारत और रूस के बीच मित्रता और सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा कि ये दोनों देश आपस में काफी पुराने और प्रमाणित मित्र हैं।
इस अवसर पर इस्पात राज्यमंत्री प्रताप और इस्पात मंत्रालय में सचिव मिश्र ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications