671 शहरों में बीएसएनएल की 3जी सेवाएं शुरू
राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में पायलट ने बताया कि 31 अक्टूबर की स्थिति के अनुसार बीएसएनएल दिल्ली तथा मुंबई को छोड़कर अखिल भारतीय आधार पर 3जी नेटवर्क स्थापित करने में समर्थ रहा है। इसने हाई स्पीड ब्रॉडबैंड, वीडियो कॉलिंग, मोबाइल, टीवी, म्यूजिक, वीडियो डाउनलोड जैसी विभिन्न मूल्य संवर्धन सेवाएं (वीएएस) प्रदान की हैं।
उन्होंने बताया कि बीएसएनएल अपने सतत विपणन संबंधी प्रयासों के कारण 31 अक्टूबर तक 3जी नेटवर्क के 2032564 ग्राहकों को अपने से जोड़ने में समर्थ रहा।
दिल्ली तथा मुंबई में महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड ने अपने लगभग सभी 50 लाख 2जी उपभोक्ता आधार को 3जी नेटवर्क के लिए सक्षम बना दिया है और 3जी सक्षम उपकरणों का प्रयोग करने वाले महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड के उपभोक्ता हाई स्पीड डाटा, वीडियो कॉलिंग सुविधा तथा अन्य 3जी मूल्य संवर्धित सेवाओं (वीएएस) का उपयोग करने में सक्षम हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications