लाली मामले पर फैसला दो-तीन दिन में : सोनी
सोनी ने कहा कि उनका मंत्रालय आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रसार भारती अधिनियम का अध्ययन कर रहा है। राष्ट्रपति ने हालांकि लाली पर लगे वित्तीय कुप्रबंधन के आरोप की सर्वोच्च न्यायालय से जांच की अनुमति दे दी है।
एक समारोह में विज्ञापन एवं दृश्य प्रचार निदेशालय (डीएवीपी) का वार्षिक कैलेंडर जारी करने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "फाइल कल रात प्रधानमंत्री कार्यालय के माध्यम से मेरे मंत्रालय में पहुंच गई है। प्रसार भारती अधिनियम के तहत कदम उठाने के लिए सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी इस मामले को देख रहे हैं।"
सवालों का जवाब देते हुए सोनी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि निर्णय कब लिया जाएगा, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि दो-तीन दिन के भीतर निर्णय ले लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications