अदालत की इमारत से गिरकर महिला की मौत, हंगामा

पुलिस के मुताबिक महिला गंगाजली (45) फिसलकर लिफ्ट के लिए छोड़ी गई जगह में जा गिरी और उसकी मौत हो गई।

लखनऊ पुलिस के प्रवक्ता आनंद श्रीवास्ताव ने संवाददाताओं को बताया कि महिला उन्नाव जिले की रहने वाली थी और गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध अपने बेटे श्रवण से मिलने वजीरगंज थाना क्षेत्र स्थित सिविल अदालत आई थी।

गंगाजली के बेटे की चोरी के एक मुकदमे में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एसीजेएम) सप्तम की अदालत में पेशी थी।

घटना के बाद वकीलों ने गंगाजली के परिवार के लिए मुआवजे की मांग को लेकर प्रदशर्न करके पुलिस को शव सौंपने से इंकार कर दिया। जिला प्रशासन के आला अधिकिरयों के मौके पर पहुंचने के बाद ही वकीलों ने प्रदर्शन खत्म किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+