नीतीश मंत्रिपरिषद का विधायक निधि बंद करने का फैसला
राज्य मंत्रिपरिषद सचिवालय के सचिव अफजल अमानुल्लाह ने बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में विधायकों को प्रतिवर्ष मिलने वाली एक करोड़ रुपये की विकास राशि को बंद करने का सैद्धांतिक निर्णय लिया गया।
उन्होंने कहा कि बैठक में इस मामले पर सभी मंत्रियों के बीच सहमति बन गई है। मंत्रिमंडल की अगली बैठक में इस मामले में कोई ठोस निर्णय लिए जाने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने विधायक विकास निधि को बेवजह बदनामी का जड़ बताया था। उन्होंने कहा था कि सभी दलों की सहमति से इस निधि का दूसरा विकल्प ढूंढ़ा जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications