भारतीय संगठन को एशियाई मानवाधिकार पुरस्कार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ताइवान के प्रधानमंत्री मा यिंग-जिओयू ने 'रेस्क्यू फाउंडेशन' के अध्यक्ष बालकृष्ण आचार्य को पुरस्कार प्रदान किया।
संगठन मुम्बई में तस्करी और खरीद-फरोख्त के जरिए वेश्यावृत्ति के धंधे में ढकेली गईं करीब 300 लड़कियों को मुक्त करा चुका है। 'रेस्क्यू फाउंडेशन' मुक्त कराई गई लड़कियों का एचआईवी जांच और इलाज कराता है। साथ ही रोजगारपरक प्रशिक्षण के अलावा उन्हें भावनात्मक मदद देता है।
गैर लाभकारी 'ताइवान फाउंडेशन फॉर डेमोक्रेसी' से पुरस्कार पाने वाला 'रेस्क्यू फाउंडेशन' पांचवां संगठन है। पुरस्कार के तहत 100,000 डॉलर दिए जाते हैं।
गौरतलब है कि एशिया में लोकतंत्र एवं स्वतंत्रता को बढ़ाव देने के मकसद से 'ताइवान फाउंडेशन फॉर डेमोक्रेसी' की स्थापना की गई थी। हर साल अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर यह पुरस्कर प्रदान किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications