नौकरशाह अपने रवैये में 'नयापन' लाएं : राव
'पब्लिक डिप्लोमेसी इन द इन्फार्मेशन एज' विषय पर शुक्रवार को आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए राव ने कहा, "हम एक संचार से जुड़े माहौल में रहते हैं और यदि हम चाहते हैं कि हमारी नीतियां भलीभांति समझी जाएं तो हमें देश और विदेश में मीडिया और लोगों से लागातार बातचीत करनी होगी।"
उन्होंने कहा कि शासकीय नीति केवल नौकरशाहों के व्यवहार में नयापन की मांग नहीं करती, बल्कि उन्हें 'संदर्भ से हटकर' सोचने की भी अपेक्षा रखती है।
उन्होंने नौकरशाहों को अपने रटेरटाए जवाब और नकारात्मक सूचनाओं को समाप्त करने के लिए सजग रहने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि सूचना की रिक्तता का फायदा विरोधी उठा लेते हैं, जिसके प्रति अधिकारियों को हमेशा सतर्कता बरतनी चाहिए।
ज्ञात हो कि विदेश मंत्रालय ने अपना एक अलग शासकीय कूटनीति (पीडी) विभाग शुरू किया है। इसमें सोशल नेटवर्किं ग साइटों जैसे ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब की सेवाएं ली जा रही हैं। मंत्रालय की इस पहल को युवा काफी पसंद कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications