भारत, यूरोपीय संघ ने की अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद की निंदा
यहां 11वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के बाद अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद पर दिए गए संयुक्त बयान में कहा गया, "आतंकवादी गतिविधियों के कारण अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को खतरा है। इसका मुकाबला करने में यूरोपीय संघ और भारत की सोच एक है।"
पाकिस्तान का नाम लिए बगैर संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों पक्ष "इसके लिए जवाबदेह, बढ़ावा देने वाले और आतंकियों को सुरक्षित स्थान मुहैया कराने वाले देश की निंदा करते हैं।"
27 देशों के यूरोपीय गुट के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां गुरुवार को पहुंचे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications