स्पाइसजेट ने बॉम्बार्डियर को 15 विमानों का ऑर्डर दिया
सस्ती विमान सेवा कम्पनी स्पाइसजेट ने इस ठेके के तहत बॉम्बार्डियर को 15 विमानों की आपूर्ति का ऑर्डर दिया है।
स्पाइसजेट ने यह ऑर्डर क्यू400 नेक्स्टजेन टर्बोप्रॉप विमानों के लिए दिया है। बड़े विमानों में आम तौर पर इस्तेमाल होने वाले जेट इंजन से अलग इन विमानों में गैस टरबाइन का उपयोग किया गया है।
इन विमानों में 70 से 80 यात्रियों के बैठने की जगह होगी और इसमें ईंधन की खपत कम होगी।
ऑर्डर के बारे में कनाडा की कम्पनी बॉम्बार्डियर के बयान में कहा गया कि इस ऑर्डर के अलावा स्पाइसजेट 15 अन्य विमानों का एक और ऑर्डर देने पर भी विचार कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications