पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 15 मरे
स्थानीय टेलीविजन चैनल 'जिओ टीवी' के मुताबिक खैबर पखतूनख्वा प्रांत के हंगू जिले में यह हमला हुआ।
कोहट के आयुक्त खालिद खान उमारजेई ने हमले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "विस्फोटकों से लदे वाहन में विस्फोट हुआ। बचाव कार्य अभी चल रहा है, इसलिए मैं अभी पांच लोगों के मारे जाने और 11 लोगों के घायल होने की पुष्टि कर सकता है।" उन्होंने कहा कि अधिकारियों को हमले की धमकी मिली थी।
विस्फोट की तीव्रता इतनी जबर्दस्त थी कि समीप की इमारतें क्षतिग्रस्त और उनके शीशों में दरार पड़ गई।
उधर, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के सूचना मंत्री इफ्तिखार हुसैन ने कहा, "प्रांतीय सरकार आतंकियों की धमकियों से लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन इस तरह की घटनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता।"
उल्लेखनीय है कि गत बुधवार को कोहट शहर में एक बस अड्डे पर हुए आत्मघाती विस्फोट में 16 लोग मारे गए जबकि 20 से अधिक घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications