मप्र में आईएएस दंपत्ति के यहां छापे, नकदी व सामान जब्त (लीड-1)
छापेमारी की कार्रवाई में आईएएस अधिकारियों के यहां से सात लाख रुपये से अधिक की नकदी, तीन लाख रुपये के आभूषण और करीब 35 लाख रुपये के साज-सज्जा के सामान बरामद किए गए।
लोकायुक्त सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह 74 बंगला क्षेत्र स्थित आईएएस अधिकारी टीनू जोशी और अरविंद जोशी के अलावा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के दो अधिकारियों के यहां दबिश दी गई। इस कार्रवाई में इंदौर और भोपाल पुलिस की चार टीम शामिल थीं।
लोकायुक्त के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने कहा कि जोशी दंपत्ति के यहां से दो बेनामी कारें भी मिली हैं। उन्होंने बताया के जोशी दंपत्ति के दो बैंक खातों को सील कर दिया गया है।
गौरतलब है कि जोशी दंपति के यहां पिछले दिनों आयकर विभाग ने छापे मारे थे और उनके पास 300 करोड़ रुपये की संपत्ति का होने का खुलासा किया था। इसके बाद लोकायुक्त ने छापे मारने की कार्रवाई की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications