चीन ने नोबेल पुरस्कार समारोह के प्रसारण पर लगाई रोक
चीन में विदेशी टेलीविजन चैनलों सीएनएन और बीबीसी पर भी इस समारोह के प्रसारण पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा नोबेल फाउंडेशन की वेबसाइट पर भी पाबंदी लगाई गई थी।
उल्लेखनीय है कि चीन ने इस पुरस्कार समारोह में हिस्सा लेने वाले देशों को पहले ही चेताया था। शांति के लिए नोबेल पुरस्कार समारोह के प्रसारण पर रोक चीन के उसी रुख का एक कड़ा कदम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications