उप्र में निर्माणाधीन इमारत ढही, कामगार की मौत (लीड-1)
जिले के इब्राहिमपुर इलाके में स्थित उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के निर्माणाधीन भंडारण गृह का एक बड़ा हिस्सा शुक्रवार दोपहर उस समय भरभराकर गिर गया, जब वहां करीब 20 कामगार काम कर रहे थे।
जिले के अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि मलबे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए नौ घायल कामगारों में से एक रामहेत प्रसाद की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक तीन घायल कामगारों को लखनऊ के अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।
कुमार ने कहा कि राहत एवं बचाव दल ने मलबा हटाने का काम पूरा कर लिया है। मलबे में अब कोई दबा हुआ नहीं है।
कुमार ने भंडारगृह का निर्माण कराने में शामिल कार्यदायी संस्था के बारे में कुछ भी कहने से इंकार किया। वहीं कामगारों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के कारण यह हादसा हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications