संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित (लीड-1)
वर्ष 2008 में हुए स्पेक्ट्रम आवंटन की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने की मांग पर अड़े विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के चलते लोकसभा की कार्यवाही पहले 12 बजे तक और उसके बाद साढ़े तीन बजे तक और राज्यसभा की कार्यवाही पहले 12 बजे तक उसके बाद ढाई बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही दो दिवंगत पूर्व सांसदों को श्रद्धांजलि देने से शुरू हुई लेकिन इसके तुरंत बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए), वामदल और अन्य विपक्षी दलों के सांसदों द्वारा जेपीसी की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू हो गई। हंगामे के चलते सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित किया गया। दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू होने पर भी हंगामा नहीं थमने पर लोकसभा को साढ़े तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
इसी तरह का नजारा राज्यसभा में रहा और सदन को पहले 12 बजे तक के लिए और फिर दोपहर ढाई बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
नौ नवम्बर से शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र में अब तक बेहद कम कामकाज हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications