चीन की फैक्टरी में विस्फोट
वुहान, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीन के मध्य हुबई प्रांत में एक निजी फार्मास्यूटिकल्स फैक्टरी में शुक्रवार को विस्फोट हुआ। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह विस्फोट हुआग्गेंग शहर की तुआनफेंग काउंटी में हुआ। इसमें हताहत होने वालों की संख्या के बारे में तत्काल पता नहीं चल सका है।
30 से ज्यादा अग्निशमन वाहन आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications