कश्मीर में मुठभेड़, पुलिसकर्मी घायल
जिले के पुलिस अधीक्षक सैयद इम्तियाज हुसैन ने कहा कि सुरक्षाबलों ने गुरुवार देर रात को गोटलीबाग गांव की घेराबंदी की थी, जहां आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिली थी।
उन्होंने कहा, "सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी लेकिन उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।"
हुसैन ने कहा, "आतंकवादियों की तरफ से की गई शुरुआती गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। हम बड़ी सावधानी से कार्रवाई की ताकि किसी नागरिक को नुकसान न पहुंचे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications