बच्चे ने किया पुतिन के कुत्ते का नामकरण
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक सोकोलोव ने कुत्ते के लिए 'बफी' नाम चुना था। सोकोलोव को गुरुवार शाम मास्को के नजदीक स्थित पुतिन के सरकारी आवास पर आमंत्रित किया गया।
पुतिन को यह कुत्ता बुल्गारिया के प्रधानमंत्री बॉयको बोरिसोव ने हाल ही में उनकी सोफिया की यात्रा के दौरान उपहार में दिया था।
वैसे पुतिन के पास कई पालतू जानवर हैं। उन्हें कई राजनेताओं ने ये जानवर उपहारस्वरूप दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications