मरणासन्न नहीं है लॉकरबी बमकांड का दोषी : ब्रिटेन
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्काई न्यूज ने गुरुवार को खबर दी थी कि ब्रिटेन में वर्ष 2009 में विवादास्पद तरीके से रिहा किए गए लॉकरबी बम कांड के दोषी बसत-अल मेगराही कैंसर से जूझ रहा है और उसे जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। उसके परिजनों को लगता है कि वह बस कुछ दिनों का ही मेहमान है।
लीबिया के पूर्व खुफिया एजेंट को अगस्त 2009 में अनुकम्पा के आधार पर रिहा किया गया था। रिहाई के समय अधिकारियों ने कहा था कि वह केवल तीन महीने तक ही जियेगा।
मेगराही की निगरानी में लगे स्कॉटलैंड के ईस्ट रेनफ्रीविशायर ने इन खबरों को निराधार बताया है।
ईस्ट रेनफ्रीविशायर के प्रवक्ता ने कहा, "हम नियमित रूप से मेगराही के संपर्क में हैं। मीडिया में मेगराही को लेकर आ रही खबरें केवल अफवाह हैं।"
मेगराही को वर्ष 2001 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। उसे यह सजा दिसम्बर 1988 में स्कॉटलैंड के शहर लॉकरबी के ऊपर से गुजर रहे एक विमान को बम से उड़ाए जाने की घटना में हुई थी। इस घटना में 270 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications