उप्र में इनामी अपराधी ढेर
पुलिस के मुताबिक मुरसान थाना क्षेत्र के दशर्ना गांव में हुई इस मुठभेड़ में अपराधी कमलेश यादव (30) मारा गया। उसके कब्जे से एक पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए।
मुरसान थाना प्रभारी आर. डी. सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि कमलेश के खिलाफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हत्या और अपहरण के करीब दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
सिंह ने कहा कि हमें खुफिया सूचना मिली थी कि वह अपने साथी के साथ शहर में किसी व्यवसायी की हत्या करने की फिराक में है। इलाके की घेराबंदी कर ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है। कमलेश फिरोजाबाद जिले का निवासी था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications