हिलेरी ने इजरायली, फिलीस्तीनी नेताओं से मुलाकात की
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता पी. जे. क्राउले ने हिलेरी और इसाक मोल्हो की मुलाकात का ब्योरा तो नहीं दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि इस मुलाकात का उद्देश्य मतभेदों को दूर कर दोनों पक्षों को शांति वार्ता के लिए दोबारा तैयार करना था।
इसके अलावा मोल्हो ने अमेरिका के विशेष दूत जार्ज मिशेल से भी मुलाकात की। मिशेल अगले सप्ताह विदेश विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ मध्यपूर्व के दौरे पर जाने वाले हैं।
फिलीस्तीन के मुख्य वार्ताकार साएब एराकात शुक्रवार को हिलेरी से मुलाकात करेंगे। इससे पहले उन्होंने गुरुवार को विदेश विभाग के अन्य अधिकारियों से मुलाकात की।
सितम्बर से अटकी वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों से अपील करने के लिए हिलेरी शुक्रवार को अपना भाषण देंगी।
दोनों देशों की यह वार्ता सितम्बर में तब बाधित हो गई थी जब इजरायल द्वारा पश्चिमी तट पर बस्ती बसाने पर स्थगन की अवधि समाप्त हो गई थी। अमेरिका इस स्थगन को जारी रखने के लिए इजरायल को राजी करने में नाकाम रहा था फिलीस्तीन ने वार्ता जारी रखने के लिए ऐसा करने की शर्त रखी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications