पुर्तगाल में आपात स्थिति में उतरा विमान
लिस्बन, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में गुरुवार देर रात एक एयरलाइंस के विमान में बम होने की आशंका के बाद उसे आपात स्थिति में हवाई अड्डे पर उतारा गया। अधिकारियों ने विमान की गहन जांच की लेकिन यह खबर महज अफवाह निकली।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने लूसा न्यूज एजेंसी को बताया कि इंबरेयर विमान की गहन छानबीन की गई लेकिन विमान से कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई।
विमान में कुल 25 यात्री सवार थे। विमान में बम होने की सूचना फ्रांसीसी अधिकारियों ने दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications