ईरान में कई फुटबाल खिलाड़ी गिरफ्तार
तेहरान, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। ईरान की राजधानी तेहरान में एक पार्टी के दौरान कई फुटबाल खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को इस्लाम के नियमों का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक तेहरान प्रेस क्लब के अनुसार हालांकि खिलाड़ियों के नामों की घोषणा नहीं की गई है लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि गिरफ्तार किए गए फुटबाल खिलाड़ियों में राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं।
खबरों के मुताबिक खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को तेहरान के उत्तरी हिस्से में एक पार्टी के दौरान गिरफ्तार किया गया था।
उल्लेखनीय है कि इस्लामी कानूनों के मुताबिक पार्टी आयोजित करना और शराब का सेवन करना वर्जित है। खिलाड़ियों ने इस कानून का उल्लंघन किया था।
ईरान फुटबाल फेडरेशन की अनुशासनात्मक समिति ने कहा कि यदि इन मामलों की पुष्टि हो जाती है तो खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों पर कम से कम तीन साल तक का प्रतिबंध लगाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications