क्रोएशिया के पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
जेग्रेब, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। कोएशिया में पूर्व प्रधानमंत्री इवो सैनेडर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद वह देश छोड़कर फरार हो गए हैं। इसके चलते देश की संसद ने उनके विशेषाधिकार खत्म कर दिए हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक क्रोएशिया पुलिस ने कहा कि सैनेडर पड़ोसी देश स्लोवेनिया चले गए हैं। वहीं स्थानीय मीडिया के मुताबिक सैनेडर को लंदन जाने वाले विमान में सवार होने के दौरान हवाईअड्डे पर देखा गया था।
अभियोजन पक्ष ने कहा कि सैनेडर को 30 दिन की हिरासत में लिया जा सकता है। उन पर लगे आरोप स्पष्ट नहीं किए गए हैं लेकिन मीडिया के मुताबिक वह भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में जांच के घेरे में हैं।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली जुटारांजी लिस्ट' ने कहा कि सैनेडर संगठित अपराध और पद का दुरुपयोग करने के आरोपी हैं। इस अपराध में उन्हें पांच साल जेल की सजा हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications